गढ़वा. श्री वंशीधर नगर में शनिवार को अपराधियों ने उमेश मेहता पर दिनदहाड़े गोलीबारी की थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. इस घटना के बाद क्षेत्र के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने स्थानीय प्रशासन और सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला है. पूर्व विधायक श्री शाही ने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट साझा कर कहा कि श्री वंशीधर नगर में हर महीने व्यवसायियों को निशाना बनाया जाता है, जो यह दर्शाता है कि इलाके में आतंक का बोलबाला है. उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि जब अपराधियों के साठगांठ से विधायक राजा बनता है, तो जनता को ऐसे ही परिणाम भुगतने पड़ते हैं. घटना से मर्माहत पूर्व विधायक ने क्षेत्र की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरा दुख जताया है.
इलाके में आतंक का बोलबाला: भानु

इलाके में आतंक का बोलबाला: भानु
Copied link
इलाके में आतंक का बोलबाला: भानु