पागल कुत्ते का आतंक, डंडा लेकर विद्यालय जा रहे हैं बच्चे

पागल कुत्ते का आतंक, डंडा लेकर विद्यालय जा रहे हैं बच्चे

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली उत्तरी पंचायत के खडार टोला में पिछले दो तीन दिनों से पागल कुत्ता के आतंक से आम लोग काफी परेशान हैं. इसके आतंक से बच्चे और अभिभावक इतने भयभीत हैं कि विद्यालय जानेवाले बच्चे अभिभावकों के साथ अपने हाथों में डंडा लेकर विद्यालय जा रहे हैं. पागल कुत्ता छोटे बच्चों के साथ पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बना रहा है. पिछले दो दिनों में वह आधा दर्जन बच्चों के साथ दर्जन भर पालतू पशुओं पर हमला कर चुका है. उक्त कुत्ते ने अवधेश प्रजापति के 10 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार का हाथ इस कदर नोच लिया की उस बेहतर इलाज के लिए रेफर करना पड़ा. वहीं सदाकत अंसारी की तीन वर्षीय पुत्री जोया एवं अखलेश बियार के 11 वर्षीय दिव्यांग लड़के हरेराम बियार सहित आधा दर्जन बच्चों को बुरी तरह से नोंच कर घायल कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >