झारखंड के इस स्कूल में छुट्टी के बाद छात्र से पैर दबवा रहे थे मास्टरजी, अब एक्शन में उपायुक्त

Teacher Suspended in Garhwa: गढ़वा के उपायुक्त एक्शन में हैं. भवनाथपुर प्रखंड के एक स्कूल के 3 शिक्षक कार्रवाई की जद में हैं. एक को निलंबित कर दिया गया है. दूसरे को कार्यमुक्त करने की तैयारी है, जबकि प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गयी है.

Teacher Suspended in Garhwa: गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड के एक स्कूल के शिक्षकों पर प्रशासन ने एक्शन लिया है. उपायुक्त ने कहा है कि दोषी शिक्षक को कार्यमुक्त किया जायेगा. एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और दूसरे शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा है कि भवनाथपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपहाड़ी के दोषी शिक्षक धीरेंद्र पाल सिंह को कार्यमुक्त किया जायेगा. इससे पहले बबन सिंह निलंबित हो चुके हैं. एखलाख अंसारी पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गयी है.

छुट्टी के बाद दूसरी कक्षा के छात्र से पैर दबवा रहे थे मास्टरजी

आरोप है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपहाड़ी के शिक्षक बबन सिंह और धीरेंद्र पाल ने कक्षा 2 के छात्र से छुट्टी के बाद 2:30 बजे सिर और पैर दबवाया था. पिछले दिनों जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर के संज्ञान में यह मामला आया. उपायुक्त ने भवनाथपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को इस मामले की जांच करने के आदेश दिये. जांच के समय आरोपी शिक्षक धीरेंद्र पाल आकस्मिक अवकाश पर और बबन सिंह अनुपस्थित पाये गये.

शराब पीकर स्कूल आते हैं आरोपी शिक्षक

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एखलाख अंसारी सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यालय के बच्चों से पूछताछ और जांच के बाद बीडीओ ने कहा कि दोनों शिक्षक प्रायः शराब का सेवन करके स्कूल आते हैं. ये लोग पठन-पाठन कार्य में रुचि नहीं लेते. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पढ़ाई के समय कुछ बच्चे विद्यालय से बाहर घूमते रहते हैं. ऐसे बच्चों को रोकने के लिए भी प्रभारी प्रधानाध्यापक एखलाख अंसारी कुछ नहीं करते.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीडीओ की जांच रिपोर्ट पर डीसी ने लिया एक्शन

बीडीओ से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज से कहा कि सभी दोषी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाये. जिला शिक्षा अधीक्षक ने राजकीय उत्त्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपहाड़ी के सहायक अध्यापक धीरेंद्र पाल, सहायक शिक्षक बबन सिंह और प्रभारी प्रधानाध्यापक एखलाख अंसारी को 26 मार्च को कारण बताओ नोटिस दिया. सभी को 29 मार्च 2025 तक जबाब देने को कहा गया. इन लोगों ने समय बीत जाने के बाद भी जवाब नहीं दिया.

गढ़वा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3 दोषी शिक्षकों पर शुरू हुई कार्रवाई

इसके बाद उपायुक्त ने तीनों दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई शुरू की. सहायक अध्यापक धीरेंद्र पाल को कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. सहायक शिक्षक बबन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. इन्हें मुख्यालय प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मझिआंव के कार्यालय भेज दिया गया है.

प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ आरोप-पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई शुरू

उपायुक्त ने कहा कि इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा, जबकि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एखलाख अंसारी के विरुद्ध आरोप-पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. उपायुक्त ने बताया कि जिले में किसी भी स्तर पर अनियमितता का पता चलने पर जिला प्रशासन नरमी नहीं बरतेगा. दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें

5 अप्रैल को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, यहां चेक करें

ये है झारखंड का ‘सर्वाधिक नक्सल प्रभावित’ जिला, नक्सलवाद के खात्मे की ये है विशेष रणनीति

झारखंड नेत्र सोसाइटी देश में बेस्ट, 500 सदस्यों वाले समूह में लगाातर तीसरी बार जीता पुरस्कार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >