सद्भाव बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्ती बरतें: एसडीएम

सद्भाव बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्ती बरतें: एसडीएम

एसडीएम व एसडीपीओ ने बरडीहा क्षेत्र का किया भ्रमण प्रतिनिधि, गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नीरज कुमार ने रविवार को मझिआंव और बरडीहा क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण किया. दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों के मद्देनजर विधि व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों से फीडबैक लिया और आवश्यक निर्देश दिये. बरडीहा थाना परिसर में हुई बैठक में एसडीएम और एसडीपीओ के अलावा अंचल अधिकारी राकेश सहाय, पुलिस निरीक्षक बृज कुमार, थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार एवं प्रखंड व पंचायत स्तर के स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से भी विधि व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर राय ली और पर्व को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. एसडीएम संजय कुमार और एसडीपीओ नीरज कुमार ने निर्देश दिया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले या सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्ती से कार्रवाई की जाये. सभी प्रखंड, अंचल और थाना के अधिकारी अच्छे समन्वय के साथ सजगता पूर्वक कर्तव्य निभाएंगे और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >