बिना डीजे के निकलेगा ताजिया, पूर्व निर्धारित मार्ग पर ही होगा जुलूस

गढ़वा थाना परिसर में गुरुवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में की गयी.

प्रतिनिधि,गढ़वा गढ़वा थाना परिसर में गुरुवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में की गयी. मौके पर गढ़वा अंचला पदाधिकारी सफी आलम, बीडीओ कुमार नरेंद्र नारायण, थाना प्रभारी बृज कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में शहर के विभिन्न मोहल्लों व पंचायतों से आए ताजिया कमेटी तथा अखाड़ा समिति के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं को शांति समिति की बैठक में रखी. अधिकतर शिकायतें साफ-सफाई, बिजली, जलापूर्ति और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सामने आयीं. कुछ अखाड़ा प्रतिनिधियों ने मार्ग परिवर्तन और अतिक्रमण से जुड़ी कठिनाइयों से संबंधित बात को अनुमंडल पदाधिकारी के सामने रखें. एसडीओ संजय कुमार ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने साफ कहा कि मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से मनाया जायेगा. एसडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ताजिया जुलूस में डीजे का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. इसके अलावा जुलूस सिर्फ पूर्व से निर्धारित मार्ग से ही निकाले जायेंगे, किसी भी तरह के मार्ग परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जायेगी. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ताजिया जुलूस के दौरान जिन मार्गों से जुलूस गुजरेगा, वहां भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा. बैठक में समाजसेवी अलखनाथ पांडे, डॉ. असजद अंसारी, सेराज खान, मोहम्मद साजिद, फैयाज अहमद सहित कई गणमान्य लोग व धार्मिक नेता उपस्थित थे. सभी ने आपसी सौहार्द के साथ मुहर्रम मनाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >