परीक्षा के दौरान छात्रा बेहोश, अस्पताल में भर्ती

परीक्षा के दौरान छात्रा बेहोश, अस्पताल में भर्ती

रंका. रंका स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को मैट्रिक की परीक्षा के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गयी. जानकारी के अनुसार, शनिवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी, इसी दौरान छात्रा सुषमा कुमारी की तबीयत बिगड़ गयी और वह बेहोश होकर गिर गयी. छात्रा के बेहोश होने की सूचना तत्काल केंद्राधीक्षक को दी गयी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत एंबुलेंस बुलायी और छात्रा को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा. शिक्षकों के अनुसार, संभवतः परीक्षा के तनाव या गर्मी के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी है. फिलहाल चिकित्सक उसकी देखरेख कर रहे हैं और उसकी स्थिति स्थिर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >