ग्रामस्तर तक संगठन को मजबूत करें :के राजू

लैंपस भवन में ग्राम पंचायत कांग्रेस समितियों की बैठक हुई

लैंपस भवन में ग्राम पंचायत कांग्रेस समितियों की बैठक हुई प्रतिनिधि, बड़गड़ कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बड़गड़ प्रखंड के सदर पंचायत स्थित लैम्पस भवन में ग्राम पंचायत कांग्रेस समितियों की बैठक आयोजित की गयी. इसमें पार्टी के झारखंड प्रभारी के राजू, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि हेमंत सरकार लोगों के हित में काम कर रही है. कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ ही गांव-गांव जाकर आम कार्यकर्ताओं की भावना जान रही है. उन्होंने नव-निर्वाचित पंचायत अध्यक्षों और सदस्यों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने गांव में नियमित संगठनात्मक बैठक करें और जनता की समस्याओं से जिला एवं राज्य कमेटी को अवगत कराएं ताकि उनका समाधान किया जा सके. पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने सभा में ईवीएम हटाओ, बैलेट लाओ – वोट चोर गद्दी छोड़ो का नारा दिया . गरीबों का हक मार रही भाजपा : राधाकृष्ण वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा गरीब, पिछड़े, दलित और शोषित वर्ग के हक में सेंधमारी कर रही है. गरीबों के नाम मतदाता सूची से हटाये जा रहे हैं. इसके खिलाफ कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रही है. पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि वोट चोरी के कारण कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची की निगरानी करने और सही लोगों का नाम कटने से बचाने का आह्वान किया. इस अवसर पर गढ़वा जिला अध्यक्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी, पर्यवेक्षक सत्यनारायण सिंह, पलामू जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक, प्रखंड अध्यक्ष सोमा टोप्पो, अजाद अंसारी, कौशर आलम, सोनू पासवान, शंकर यादव, दिनेश लकड़ा, निर्मला कुजूर, मोहम्मद जान, दयावंती बाखला समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >