प्रतिनिधि, गढवा लग्न का सीजन शुरू होने से पहले लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्था ने जिला प्रशासन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) से बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सख्त निगरानी और अत्यधिक सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है. संगठन ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर बाल विवाहों की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए कड़ी चौकसी बरतने की अपील की है. साथ ही पत्र में कहा गया है कि जन-जन तक यह संदेश पहुंचाना आवश्यक है.लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. यदि किसी भी व्यक्ति को संभावित बाल विवाह की जानकारी मिले, तो वह तत्काल पुलिस हेल्पलाइन (112), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) या स्थानीय थाने को सूचित करें, जिससे अपराध को रोका जा सके. संस्था के सचिव सीपी यादव ने कहा कि बाल विवाह के खात्मे के लिए जेआरसी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘चाइल्ड मैरेज फ्री इंडिया’ के तहत जिले को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकरने के लिए विळेष तकर्कता बरतने की जरूरत है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
