गढ़वा में अध्यक्ष पर के लिए एक ने खरीदा पत्र,

नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़वा जिले में बढ़ी सियासी हलचल

नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़वा जिले में बढ़ी सियासी हलचल

प्रतिनिधि, गढ़वा/श्रीवंशीधर नगर

गढ़वा जिले में नगर निकाय (आम) चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं. जैसे-जैसे नामांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे विभिन्न राजनीतिक दल और प्रत्याशी मैदान में उतरते नजर आ रहे हैं. शनिवार को गढ़वा नगर परिषद और श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी साफ तौर पर देखने को मिली. गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर जिला अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा ने नामांकन फॉर्म लिया. इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी जन-आकांक्षाओं की पार्टी है और इस बार नगर परिषद में बदलाव की लहर साफ दिखायी दे रही है. उन्होंने दावा किया कि जनता ऐसा नेतृत्व चाहती है, जो उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहे और विकास को प्राथमिकता दे. नामांकन फॉर्म लेने के बाद दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य गढ़वा नगर परिषद को बिचौलिया मुक्त बनाना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाना है. इस दौरान केंद्रीय सदस्य संतोष केसरी, पार्टी सदस्य नंदू ठाकुर, जिला प्रवक्ता गोरखनाथ चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी पूजा शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. इधर, नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार को श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत में सबसे अधिक हलचल देखने को मिली. यहां अध्यक्ष पद के लिए दो महिला प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इनमें किरण कुमारी और विजया लक्ष्मी शामिल हैं. इसके अलावा वार्ड पार्षद पद के लिए नीरज कुमार मेहता ने भी अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं, मझिआंव में शनिवार को नामांकन को लेकर स्थिति शून्य रही. प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं. सभी नामांकन केंद्रों पर वीडियोग्राफी करायी जा रही है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >