दानरो किनारे बसे गांवों के समाजसेवी बुलाये गये

दानरो किनारे बसे गांवों के समाजसेवी बुलाये गये

गढ़वा.

गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा चलाये जा रहे साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम हर बुधवार की तरह इस बार भी 11 जून को आयोजित किया जायेगा. एसडीएम ने इस सप्ताह दानरो नदी किनारे स्थित लगभग 30 गांव के लोगों से अनुरोध किया है कि प्रत्येक गांव से कम से कम एक दो पर्यावरण प्रेमी समाजसेवी इस संवाद कार्यक्रम में जरूर आयें. दानरो नदी का पूरा प्रवाह क्षेत्र सदर अनुमंडल में है. संजय कुमार ने कहा कि लगभग पूरी की पूरी दानरो नदी सदर अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत प्रवाहित होती है. डंडई प्रखंड की सीमा पर स्थित पनघटवा डैम के उद्गम स्थल से निकलकर डंडई, मेराल तथा गढ़वा सदर प्रखंड के कई गांवों से होते हुए बेलचंपा में कोयल नदी के साथ संगम स्थल तक इसका प्रवाह क्षेत्र है. इसलिए इस नदी के संरक्षण का दायित्व भी सदर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों का बनता है. एसडीएम ने बताया कि दानरो नदी पनघटवा डैम से निकलकर बुल्का (बैरिया दामर), डंडई, झकरा (बैला झकरा), कदैलिया, कजरमारा, देवगाना, दतवनिया, कजरत, झोतर, खुटैलिया, तिसरटैटुका, बघौता, कोरवाडीह, नवाडीह, झलुवा, छतरपुर, कल्याणपुर, करमडीह, सहीजना, तेनार, भरटिया, गढ़ौता, मधेया, महुपी, फरटिया, खजूरी, बसाहा, बेलचंपा आदि गांव क्षेत्र से प्रवाहित होती है. इसलिए दानरो नदी के संरक्षण के लिए इन सभी गांव के लोगों का सामूहिक प्रयास जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >