भवनाथपुर: लिवर की बीमारी से जूझ रहे युवक की मदद को आगे आये समाजसेवी दीपू गुप्ता

चपरी पंचायत के आशीष कुमार लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले समाजसेवी दीपू गुप्ता ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को निजी खर्च पर एक माह की दवा और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई है.

भवनाथपुर. भवनाथपुर प्रखंड के चपरी पंचायत निवासी आशीष कुमार, पिता रघुनाथ साह पिछले दो माह से लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. रिम्स, रांची में इलाज के बाद उनके घर लौटने की सूचना मिलने पर चपरी पंचायत के टिकर टोला निवासी समाजसेवी दीपू गुप्ता उनके घर पहुंचे.

निजी खर्च से उपलब्ध करायी दवा और सामग्री

पीड़ित परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. इसे देखते हुए दीपू गुप्ता ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए अपने निजी खर्च से आशीष कुमार के लिए एक माह की दवा और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी.

हर संभव मदद का दिया भरोसा

इस दौरान दीपू गुप्ता ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया. उनके इस कार्य की पंचायत में सराहना हो रही है. स्थानीय लोगों ने कहा कि दीपू गुप्ता जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आते रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >