सिवरेज ड्रेनेज व जल जीवन मिशन की हुई समीक्षा

सिवरेज ड्रेनेज व जल जीवन मिशन की हुई समीक्षा

गढ़वा विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) के अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह एवं अन्य सदस्यों ने गढ़वा जिले का एक दिवसीय दौरा किया. इस दौरान समिति के सदस्यों ने परिसदन के सभागार में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं पाइपलाइन बिछाने एवं सिवरेज ड्रेनेज के निर्माण कार्य में लगी एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने गढ़वा जिले में पाइपलाइन बिछाने तथा सिवरेज ड्रेनेज के लिए सड़क खोदने के बाद इसे पूर्ववत स्थिति में लाने संबंधी कार्यो की जानकारी ली तथा काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. समिति ने जिले के मझिआंव, बंशीधर नगर, गढ़वा सदर में संचालित पाइपलाइन योजना की समीक्षा की. इसके अलावा जिले में जल जीवन मिशन के कार्य में बी गति लाने को कहा गया.

उपस्थित लोग : बैठक में उपायुक्त शेखर जमुआर, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >