सरुअत हिल्स स्पोर्टस एसोसिएशन का गठन किया गया

सरुअत हिल्स स्पोर्टस एसोसिएशन का गठन किया गया

प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में सरुअत हिल्स स्पोर्टस एसोसिएशन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के संस्थापक सह राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक दिलीप तिर्की ने की. बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन की कार्यकारणी समिति एवं सलाहकार समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष के रूप में रविरंजन तिर्की का चयन किया गया. वहीं उपाध्यक्ष अजय कुमार मिंज, सचिव विनोद कुमार गुप्ता, उपसचिव मुकेश लकड़ा, कोषाध्यक्ष अर्जुन मिंज, उप कोषाध्यक्ष अमानत अंसारी चुने गये. वहीं कार्यकारी सदस्य के रूप में संदीप गुप्ता , द्रोपदी मिंज, सूर्यदेव बखला , संदीप मिंज , नूरुल हक , अमला प्रतिमा तिर्की , अनुपा तिर्की, सुपीन केरकेट्टा व पीटर तिर्की शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >