गढ़वा: सेल माइंस उच्च विद्यालय के 1990 बैच के छात्रों का 35 साल बाद मिलन

भवनाथपुर टाउनशिप माइंस उच्च विद्यालय के 1990 बैच के छात्रों का 35 साल बाद एक अविस्मरणीय मिलन रांची में आयोजित हुआ. पुराने दोस्त पुरानी यादें ताज़ा कर भावुक हुए.

भवनाथपुर. भवनाथपुर टाउनशिप के सेल के माइंस उच्च विद्यालय में 1990 बैच में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने 35 वर्षों के बाद एक दूसरे से मिलने के लिए गेट टुगेदर कार्यक्रम का आयोजन किया. आयोजन रांची के बुंडू के हैप्पिनेस रिसोर्ट में किया गया था.यह भावुक और यादगार मिलन समारोह दो दिवसीय आयोजित हुआ था.

कार्यक्रम में देश बोकारो , भवनाथपुर, डाल्टेनगंज, लखनऊ, धनबाद, बलिया, राउरकेला सहित विभिन्न हिस्सों में कार्यरत पुराने सहपाठी एक मंच पर जुटे. एक दूसरे को देखकर सभी भावुक हो गए और पुरानी यादें ताजा हो गईं. विद्यालय के दिनों की शरारतें, शिक्षकों की डांट और खेल के मैदान के किस्सों को याद कर सभी खूब हंसे. दो दिवसीय आयोजन के दौरान सभी सहपाठी रांची के दशम फॉल, देवड़ी मंदिर, सूर्य मंदिर, बुंडू हुंडरू फौल, जोहान फौल, के साथ प्राकृतिक नजारों का आनन्द उठाया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस मिलन का उद्देश्य पुरानी दोस्ती को फिर से जीवंत करना और आगे भी एक दूसरे के सुख दुख में साथ खड़े रहना है. इस अवसर पर सभी ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य और समाज के लिए योगदान देने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के अंत में सभी ने फिर से मिलने का वादा किया और सामूहिक भोज के साथ समारोह का समापन हुआ. कार्यक्रम में पाण्डेय आलोक कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र कुमार, उपेंद्र उपाध्याय, शैलेश तिवारी, दिनेश तिवारी, आशिश पाठक सहित अन्य सहपाठी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >