सदर अस्पताल को मिलो एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस

सदर अस्पताल को मिलो एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस

गढ़वा. पलामू सासंद विष्णु दयाल राम ने बुधवार को गढ़वा सदर अस्पताल में सांसद निधि से 60 लाख रुपए का एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस उपलब्ध कराया. सासंद ने कहा कि गढ़वा जिला में इस प्रकार के एंबुलेंस नहीं होने के कारण जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय लोग काफी दिनों से इस एंबुलेंस की मांग कर रहे थे. जनता की कठिनाइयों को देखते हुए गढ़वा जिला सदर अस्पताल को एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया, ताकि आम लोगों की समस्या दूर हो. मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय, ठाकुर महतो, उमेश कश्यप आदि मौजूद थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >