पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से अफरा-तफरी, पंपों पर उमड़ रही भीड़

डंडई में सोशल मीडिया व स्थानीय बाजारों में अफवाहों से पैनिक

डंडई में सोशल मीडिया व स्थानीय बाजारों में अफवाहों से पैनिक

रमेश विश्वकर्मा, डंडई (गढ़वा)

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के बढ़ते तनाव की खबरों ने गढ़वा के ईंधन बाजार में हलचल पैदा कर दी है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और स्थानीय बाजारों में पेट्रोल-डीजल की कमी और कीमतों में भारी बढ़ोतरी की अफवाहें जोरों पर हैं. इन अफवाहों के कारण आम जनता में पैनिक का माहौल है, जिससे पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं. लोग जरूरत से अधिक ईंधन स्टॉक करने की होड़ में लगे हैं. डंडई प्रखंड क्षेत्र में अफवाह को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है.

बिना हेलमेट भी पंपों पर मिल रहा पेट्रोल

भीड़ और दबाव के बीच सड़क सुरक्षा के नियमों की भी जमकर अनदेखी हो रही है. क्षेत्र के पंपों पर नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम पूरी तरह विफल साबित हो रहा है. इस संबंध में संचालक रामबदन यादव का कहना है कि नियमों का पालन कराने पर ग्राहक बहस और अभद्रता करने लगते हैं. उन्होंने कहा कि रोजी-रोटी का सवाल है, जिस कारण मजबूरी में बिना हेलमेट वालों को भी पेट्रोल देना पड़ता है.

…………………..

संचालकों ने बढ़ी बिक्री, पेट्रोल पंपों पर दबाव

यदुवंशी पेट्रोल पंप के संचालक रामबदन यादव ने बताया कि यहां रोजाना 8,000 लीटर इंधन की बिक्री होती थी, लेकिन अफवाह के बाद रिकॉर्ड 15,000 लीटर इंधन की बिक्री हुई है.

………….

एचपी फ्यूल पंप ते संचालक हनीफ शेख बताया कि उनके पंप से रोजाना 3,000 लीटर पेट्रोल की बिक्री होती है थी, लेकिन औसत बिक्री के मुकाबले शनिवार को 10,000 लीटर ईंधन की बिक्री हुई.

………………..

लवाही के गणपति पेट्रोल पंप के संचालक श्याम प्रकाश ने बताया कि उनके यहां इंधन की बिक्री चार हजार लीटर से बढ़कर सात हजार लीटर तक पहुंच गयी है.

……………..

सोनेहरा निवासी उपेंद्र कुमार रवि ने कहा कि इस स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोग पेट्रोल का भंडारण कर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं. कई गांवों में 150 रुपये प्रति लीटर तक पेट्रोल की अवैध बिक्री की जा रही है.

………….

लवाही निवासी विकास पासवान ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार या पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से आपूर्ति कम करने या दाम बढ़ाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >