आंखों की रोशनी लौटाना सबसे बड़ा पुनीत कार्य : एसडीओ

आंखों की रोशनी लौटाना सबसे बड़ा पुनीत कार्य : एसडीओ

गढ़वा. जिला मुख्यालय स्थित राधिका नेत्रालय में रविवार को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन कर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि आंखों की रोशनी लौटाना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है. ऐसे आयोजनों से समाज के उन लोगों को सीधा लाभ मिलता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और महंगा इलाज कराने में असमर्थ हैं. उन्होंने राधिका नेत्रालय द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा परमार्थ का एक आदर्श उदाहरण है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को हर संभव सहयोग दिया जायेगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद चिकित्सा सेवा से वंचित न रहे. डॉ अनिल साव ने कहा कि राधिका नेत्रालय की यह पहल पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है. आंखों की रोशनी लौटना सिर्फ एक शारीरिक बदलाव नहीं है, बल्कि यह मरीजों के जीवन में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और नये सपनों का संचार भी करता है. गत 15 वर्षों में 50 हजार ऑपरेशन : राधिका नेत्रालय के संस्थापक और नेत्र चिकित्सक सुशील कुमार ने कहा कि जिला अंधापन नियंत्रण समिति और राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गत 15 वर्षों में करीब 50 हजार मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन कर उनकी आंखों की रोशनी लौटायी जा चुकी है. यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. मौके पर अस्पताल प्रबंधक पायल गुप्ता व राधिका कुमारी समेत अस्पताल के कई कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >