सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करें

एसडीएम ने सुरक्षा को लेकर गढ़वा जेल में सघन तलाशी अभियान चलाया, कहा- छापेमारी में नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

एसडीएम ने सुरक्षा को लेकर गढ़वा जेल में सघन तलाशी अभियान चलाया, कहा- छापेमारी में नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान – जेल की आंतरिक विधि-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया प्रतिनिधि, गढ़वा सदर एसडीएम सह जेल अधीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की देर रात गढ़वा जिला कारा में औचक छापेमारी और सघन तलाशी अभियान चलाया गया. प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त टीम रात लगभग 11 बजे जेल परिसर में प्रवेश कर सभी वार्डों, बैरकों, कक्षों तथा अन्य हिस्सों की गहन जांच की. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल मौजूद थे. टीमों को अलग-अलग हिस्सों में तैनात कर पूरे जेल परिसर की विस्तृत तलाशी ली गयी. जांच के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. सभी वार्डों में कैदियों की रजिस्टर अनुसार उपस्थिति की जांच की गयी तथा आंतरिक विधि-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया गया. एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि जेल की सुरक्षा और अनुशासन बनाये रखने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के औचक निरीक्षण किये जाते हैं. उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह छापेमारी लगभग 45 मिनट तक चली. उन्होंने कहा कि जेल में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है. ऐसे निरीक्षणों का उद्देश्य न केवल संभावित अनियमितताओं पर रोक लगाना है, बल्कि कैदियों के साथ मानवीय व्यवहार और जेल प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना भी है. एसडीएम ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेल मैनुअल के अनुरूप सभी गतिविधियां संचालित की जाये, सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच, प्रकाश व्यवस्था की दुरुस्ती, सीसीटीवी मॉनिटरिंग व जेल में प्रवेश करने वाली वस्तुओं की सघन जांच सुनिश्चित की जाय. उन्होंने चेतावनी दी कि जेल से जुड़े किसी भी मामले में थोड़ी सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि विष्य में इस प्रकार की औचक छापेमारियों का क्रम जारी रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, प्रतिबंधित वस्तु या अनुशासनहीनता की संभावना पर पूर्ण विराम लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >