गढ़वा. सत्र 2025-26 के लिए गढ़वा जिला क्रिकेट संघ द्वारा खिलाड़ियों का निबंधन 22 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक किया जायेगा. जिले के सभी वर्ग के पुरुष एवं महिला क्रिकेट खिलाड़ी इस अवधि में निबंधन करवा सकते हैं. संघ का कार्यालय सहिजना रोड स्थित प्रिंस सेनेटरी के कैंपस में संचालित होगा, जहां सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निबंधन की प्रक्रिया चलेगी. इस संबंध में संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने जिले के सभी खिलाड़ियों से समय पर निबंधन कराने की अपील की है. उन्होंने बताया कि निबंधन के समय खिलाड़ियों को डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, माता-पिता का वोटर कार्ड, बैंक पासबुक, स्कूल बोनाफाइड तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा.विशेष जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी कार्यालय कर्मी अमित कुमार श्रीवास्तव से मोबाइल नंबर 8210347079 पर संपर्क कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
