प्रतिनिधि, गढ़वा
जिला स्तरीय 64वीं सुब्रतो कप इंटरनेशनल अंडर-17 बालिका वर्ग कर फाइनल मैच में राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय रमकंडा ने राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय,रंका को बेहद रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर बालिका वर्ग का चैंपियन बना. फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा और निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ. इसके बाद मुकाबले का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें रमकंडा की टीम ने 4-3 से जीत दर्ज की. विजेता टीम राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय रमकंडा टीम को जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनुराग मिंज सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कुलदीपक अग्रवाल फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ट्रॉफी प्रदान किया. मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनुराग मिंज ने कहा कि इस जीत के साथ ही रमकंडा की टीम ने जिला स्तरीय खिताब अपने नाम कर लिया. अब वह गढ़वा जिले की ओर से प्रमंडलीय स्तर पर अंडर-17 बालिका संवर्ग में प्रतिनिधित्व करेगी. मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अल्का लकड़ा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे संकुल प्रभारी देवेंद्र नाथ उपाध्याय ,एडमोन कच्छप चित रंजन कुशवाहा, शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी ,आलोक कुमार ,शमशाद आलम सहित कई लोग शामिल थे. दूधिया रोशनी में खेले जा रहे है फुटबॉल मैचजिला स्तरीय 64वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता देर रात तक दूधिया रोशनी में खेला जा रहा है. जिले में पहली बार रात्रि फुटबॉल का आयोजन चल रहा है. इस प्रतियोगिता के दौरान रात्रि में खेलने को लेकर खिलाड़ियों काफी उत्सुक है. प्रतियोगिता में शामिल होनेवाले खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच रात्रि में दूधिया रोशनी में खेलना चाहते हैं.आयोजन कमेटी भी खिलाड़ियों की मांग को पूरा करते हुए रात्रि में स्टेडियम में लगे सभी लाइट को जलाकर रात्रि फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है. रात्रि में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर जहां खिलाड़ियों में खेलने के प्रति जोश है, वहीं दूधिया रोशनी में खेले जा रहे हैं मैच आनंद उठा रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
