चिनिया में एआइएमआइएम प्रत्याशी का जनसंपर्क

चिनिया में एआइएमआइएम प्रत्याशी का जनसंपर्क

चिनिया प्रखंड में मंगलवार को एआइएमआइएम पार्टी के विधानसभा के प्रत्याशी डॉ एमएन खान ने रनपुरा, बेसरी, खुरी, मसरा, बघमारी, बिलैयतीखैर, रानीचेरी व चिनिया गांव जाकर लोगों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा के पूर्व एवं वर्तमान विधायक ने आम लोगों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा. मौके पर पार्टी के हाजी नसरुद्दीन, जिला महासचिव मो रमजान अंसारी, युवा जिलाध्यक्ष मोजहिम अंसारी, अफसर खान, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, मीडिया प्रभारी दाऊद इब्राहिम, चिनिया प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव, जितेंद्र यादव, तैयब अंसारी व अजिम अंसारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >