बड़गड़. प्रखंड अंतर्गत परसवार गांव में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में लोगों ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सदस्यों ने हाथों में बैनर व तख्ती लिए पर सवार स्थित बस स्टैंड से शिव मंदिर चौक तक इस्लामी आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद नारे लगाते पहुंचे. यहां पहुंच लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये देश के निर्दोष नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त किया तथा दो मिनट का मौन रखकर सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी. मौके पर मुख्य रूप से परशुराम सिंह, परमानंद सिंह, रामचंद्र सिंह, रामानंद यादव, शिवकुमार सिंह, श्रीकांत सिंह, सेवक रजक, परमेश्वर सिंह, प्रेमसुधा देवी, रीना देवी, शिला देवी, शारदा देवी, सुनिता देवी सहित काफी संख्या में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग के लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
