प्रतिनिधि, गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से छह सदस्यों की पीएलवी टीम ने श्रीबंशीधर नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में लीगल लिट्रेसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पीएलवी की टीम ने नौवीं व 10वीं के छात्रों को कानून की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत में पीएलवी सुधीर कुमार चौबे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की स्थापना व कार्यों की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने माह के अंत में लगनेवाले लोक अदालत और तीन महीने में लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पुराने सुलहनीय वाद को मध्यस्ता के माध्यम से निपटाने के विषय में भी बताया. सुधीर कुमार चौबे ने छात्रों को वीर परिवार सहायता योजना की भी जानकारी दी. इस योजना की शुरुआत आंतरिक सुरक्षा और रक्षा में लगे सेना व अर्धसैनिक बलों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए नालसा द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को की गयी है. पीएलवी अजीत कुमार सिंह ने बच्चों को साइबर फ्रॉड और सोशल मीडिया के दुरूपयोग की भी जानकारी दी. उन्होंने बच्चों को ह्यूमन ट्रैफिकिंग के विषय में भी बताया. पीएलवी विकास कुमार ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी. पीएलवी संगीता देवी ने बाल विवाह, डायन प्रथा उन्मूलन और रैगिंग कानून की जानकारी दी. पीएलवी शायना प्रवीण ने चाइल्ड हेल्पलाइन व वीमेन हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी. पीएलवी पंकज कुमार ने श्रमिकों के निबंधन स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी दी. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीएलवी सुधीर कुमार चौबे, अजीत कुमार सिंह, विकास कुमार, शायना प्रवीण, पंकज कुमार, संगीता देवी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
