वित्तीय साक्षरता को लेकर चामा गांव में कार्यक्रम

शुक्रवार को चामा पंचायत सचिवालय में एमएसएमइ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मेराल. शुक्रवार को चामा पंचायत सचिवालय में एमएसएमइ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जेएसएलपीएस के सुनैना देवी ने की. कार्यक्रम में अग्रगति संस्था के सीएफएल सेंटर कोऑर्डिनेटर गुरुदेव विश्वकर्मा ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही ग्रामीणों को आरबीआइ व बैंकिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के साथ-साथ साथ नियमित बचत करने व सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, साइबर क्राइम, मुद्रा योजना सुकन्या समृद्धि योजना, सावित्रीबाई फुले योजना के बारे में भी बताया गया. मौके पर सुजीत कुमार, विशाल कुमार ठाकुर, किशुन विश्वकर्मा, सहिना खातून, सविता देवी, ललिता देवी, रशीद अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >