आर्थिक तंगी के कारण न्याय से वंचित नहीं रहेंगे कैदी :प्रविंद्र

गढ़वा जेल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विशेष जागरूकता शिविर

गढ़वा जेल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विशेष जागरूकता शिविर प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा जेल परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद कैदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों और विधिक सहायता संबंधी प्रावधानों की जानकारी देना था. मुख्य वक्ता चीफ काउंसिल प्रविंद्र कुमार साहू ने कहा कि संविधान हर व्यक्ति को न्याय पाने का समान अवसर देता है और किसी भी बंदी को आर्थिक तंगी या संसाधनों की कमी के कारण न्याय से वंचित नहीं होना चाहिए. उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ऐसे बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है और मुकदमों के निष्पादन तक सरकारी अधिवक्ताओं के माध्यम से कानूनी मदद उपलब्ध करायी जाती है. शिविर में कैदियों को यह भी बताया गया कि वे किस प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं. कई बंदियों ने मौके पर अपनी शंकाएं व्यक्त कीं, जिनका समाधान अधिवक्ताओं द्वारा किया गया. इस अवसर पर जेल प्रशासन की ओर से सहायक अधीक्षक विजय कुमार, एलएडी, पीएलभी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन जेल की महिला प्रभारी तृप्ता द्वारा किया गया. अधिकारियों का मानना है कि ऐसे शिविरों से जेल में बंद कैदियों में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और न्याय तक उनकी सहज पहुंच सुनिश्चित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >