सियासी पारा चढ़ा, भाजपा-झामुमों टकरायें

सियासी पारा चढ़ा, भाजपा-झामुमों टकरायें

गढ़वा में एक बार फिर से सियासी पारा गरमा गया है. पक्ष व विपक्ष फिर से आमने सामने है, लेकिन इस बार बिधायक या पूर्व विधायक नहीं, बल्कि दोनों पार्टियों के मीडिया पैनलिस्ट आमने सामने है. एक ओर जहां झामुमो ने भाजपा विधायक को निशाने पर लिया. वहीं दूसरी ओर भापजा के मीडिया प्रभारी ने इसका करारा जवाब दिया.

धार्मिक उन्माद के सहारे ध्यान भटका रहे विधायक सत्येंद्रनाथ : झामुमो

प्रतिनिधि, गढ़वा

झारखंड मुक्ति मोर्चा के मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने गढ़वा विधानसभा की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां की जनता पूरी तरह से भगवान भरोसे है. उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने जिस विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को वोट देकर चुना, वह जनता के बीच से लापता हैं. उनके स्थान पर एक डमी विधायक के रूप में प्रतिनिधि सक्रिय है, जो जनता का शोषण करने में लगा हुए है. उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा में चुनाव के बाद से यथास्थिति बनी हुई है. विकास की गाड़ी जहां थी वहीं रुकी हुई है, विकास कार्यों में गढ़वा को एक कदम भी आगे बढ़ाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है. धीरज दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक अपनी जिम्मेदारी से ध्यान भटकने के लिए धार्मिक उद्मद फैलाने का प्रयास कर रहे हैं.

विधायक नहीं ,सरकार के कामकाज को देखे झामुमो : भाजपा

गढ़वा. भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो के लोग गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के खिलाफ टिप्पणी करना बंद करें और हेमंत सरकार पर टिप्पणी करें, ताकि गढ़वा सहित पूरे झारखंड की व्यवस्था में सुधार हो. उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान में अनेकों लोगों का नाम काट दिया गया. बिजली कटौती लगातार जारी है. स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है जनता त्राहिमाम कर रही है, लेकि इसपर झामुमो के लोग मौन साधे हुए हैं. उन्होंने कहा कि गढ़वा के क्षेत्रीय विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी पर आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का झामुमो का पुराना रोग है. लेकिन जनता सब समझती है. झामुमो का एक ही काम रह गया है जनता को भ्रमित करना, लेकिन अब जनता झामुमो के चाल चरित्र को ठीक से समझ चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >