गढ़वा. मेरा युवा भारत एवं जनक विकास धारा ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जीएन कॉन्वेंट स्कूल गढ़वा के प्रांगण में किया गया. कार्यक्रम में मेरा युवा भारत गढ़वा के जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह, विद्यालय के निदेशक मदन केसरी एवं संस्था के सचिव रमाशंकर चौबे मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम में विद्यालय के निर्देशक मदन केसरी, शिक्षक कृष्ण कुमार, अरुण कुमार, नीरा शर्मा, वीरेंद्र शाह, दिनेश कुमार आदि ने भूमिका निभायी. कार्यक्रम में जिला युवा पदाधिकारी पामीर सिंह ने कहा कि हिंदी के विकास में हिंदी कवियों का योगदान अधिक रहा है. इसके पश्बंचात निबंध प्रतियोगिता में काजल कुमारी को प्रथम, सृष्टि कुमारी को द्वितीय तथा पल्लवी कुमारी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. क्विज प्रतियोगिता में श्री कश्यप को प्रथम, आर्य चौबे को द्वितीय तथा बलवंत कुमार को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
