पलामू आइजी ने मतगणना केंद्र का लिया जायजा

पलामू आइजी ने मतगणना केंद्र का लिया जायजा

प्रतिनिधि, गढ़वा पलामू प्रक्षेत्र के आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को गढ़वा के बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतगणना की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की. आइजी ने कहा कि मतगणना पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने मतगणना केंद्र में मौजूद अधिकारियों से मतगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली और पूरे केंद्र पर कैमरों के अधिष्ठापन और उनकी सक्रियता की जांच की. साथ ही उन्होंने परिणाम संकलन (रिजल्ट कंपाइलेशन) प्रक्रिया भी परखी. आइजी ने पुलिस बलों की तैनाती और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए किये गये इंतजामों का जायजा लिया गया. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना स्थल पर शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य के पर्यवेक्षण में किसी भी स्तर पर त्रुटि न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये. इस निरीक्षण के दौरान गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने आइजी को सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों और अब तक की गयीं तैयारियों से अवगत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >