केतार. प्रखंड के बांसडीह कला में आयोजित शहीद भगत सिंह कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को पाचाडुमर व मोहम्मदगंज के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाचाडुमर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 91 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहम्मदगंज की टीम शुरुआत में संघर्ष करती नजर आयी और 85 रन पर ऑलआउट हो गयी. पाचाडुमर की टीम ने मैच को छह रन से जीत लिया. मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी. आयोजक राकेश पासवान ने बताया कि यह टूर्नामेंट 28 दिसंबर से प्रारंभ हुआ है और प्रतिदिन खेल प्रेमियों की संख्या बढ़ती जा रही है. मौके पर अध्यक्ष बबलू यादव, सचिव दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल यादव, संचालक आशुतोष यादव, बंशीधर यादव तथा निर्णायक देव कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
