राजद जिलाध्यक्ष के चयन के लिये रायसुमारी, चार नाम किये गये शॉर्टलिस्ट

जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक दल पहुंचा था गढ़वा

जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक दल पहुंचा था गढ़वा प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा में राजद जिलाध्यक्ष के खाली पद को भरने की कवायद शुरू कर दी गयी है. जिलाध्यक्ष पद के चयन के लिए सोमवार को तीन सदस्यीय पर्यवेक्षकों की टीम ने पाटी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से रायशुमारी की. तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक में अनिता यादव, खुर्शीद खान तथा गिरधारी गोप शामिल हैं. इसको लेकर शहर के उत्सव गार्डेन के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जिलाध्यक्ष पद के लिए लिखित आवेदन के माध्यम से आठ लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की, लेकिन इनमें से मात्र चार नाम ही नियम संगत पाये गये, जिसके कारण शेष की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया गया. जिन लोगों के नाम जिलाध्यक्ष पद के लिए राज्य कमेटी के पास भेजे गये हैं, उनमें विनोद प्रसाद यादव, करीब अंसारी, डॉ मकबूल व पारसनाथ विश्वकर्मा शामिल है. गढ़वा जिले को मिलेगा मजबूत जिलाध्यक्ष : गिरधारी गोप इस संबंध में पर्यवेक्षक गिरधारी गोप एवं अनिता यादव ने बताया कि गढ़वा जिले को मजबूत जिलाध्यक्ष मिलेगा. चार नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. जिलाध्यक्ष की घोषणा रांची से की जायेगी. जिन चार लोगों का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है, इनहीं में से किसी को अध्यक्ष चुना जायेगा. इस मौके पर डा. मुरली प्रसाद गुप्ता, जमीरूदीन अंसारी, धर्मराज भारती, अभय पांडेय, डॉ मकबूल आलम, विनोद यादव, करीब अंसारी, पारसनाथ विश्वकर्मा, बुधन पाल आदि उपस्थित थे. उमेंद्र यादव ने समर्थकों के साथ ली राजद की सदस्यता भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रह चुके उमेंद्र यादव ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली. उन्हें अनिता यादव व वरीय नेताओं द्वारा सदस्यता ग्रहण कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >