दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल

भवनाथपुर. मंगलवार की देर शाम भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ पर पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गये. इसमें दो को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में एक घायल की मौत हो गयी. मृतक का नाम नीरज चौबे बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार भवनाथपुर निवासी अशोक कुमार का पुत्र शुभम कुमार और सिंघीताली निवासी मनोज चौबे का पुत्र नीरज चौबे टाउनशिप से भवनाथपुर की ओर आ रहे थे. इधर अरसली निवासी दुखी चंद्रवंशी का पुत्र नरेंद्र राम एवं गोपाल साव का पुत्र संजय गुप्ता भवनाथपुर बाजार से अपने घर जा रहे थे. इसी बीच पेट्रोल पंप से कुछ पहले दोनों बाइक की आपस में भिड़ंत हो गयी. दुर्घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर लाया गया. यहां चिकित्सक अभिनीत विश्वास ने घायलों के उपचार के बाद नीरज चौबे एवं संजय गुप्ता को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया था. परिजन नीरज को रांची ले जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >