झोलाछाप के इलाज के बाद वृद्ध की मौत

झोलाछाप के इलाज के बाद वृद्ध की मौत

चिनिया थाना क्षेत्र के खुरी गांव निवासी स्वर्गीय हरि यादव के पुत्र दशरथ यादव (80 वर्ष) की मौत गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. मृतक के पुत्र कैलाश यादव ने बताया कि खुरी गांव में उसके पिता को बुखार एवं दस्त हो रहा था. इसके बाद गांव के झोलाछाप चिकित्सक से उनका इलाज कराया गया था. झोलाछाप चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन व दवा दी थी तथा पानी चढ़ाया था. लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद गंभीर स्थिति में पिता को गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया. वहां करीब दो घंटे तक इलाज के बाद उनकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >