गढ़वा. राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर चिरौंजिया पंचायत भवन में स्माइल फाउंडेशन ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस मौके पर स्माइल फाउंडेशन के डॉ संजय मोहंता ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी और खानपान में सुधार पर विशेष जोर दिया. कार्यक्रम में कुल छह गर्भवती महिलाओं और सात धात्री महिलाओं ने हिस्सा लिया. आयोजन में स्माइल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर उदित अंशु, डॉ संजय मोहंता,अर्चना कुमारी, अमित तिवारी, प्रभाकर चतुर्वेदी, सुधा देवी, राजकुमारी देवी, लीलावती देवी, सहायिका इंदु देवी, सबीना बीबी, निर्मला देवी आदि ने हिस्सा लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
