गढ़वा में पार्षद के आठ अभ्यर्थी का नामांकन रद्द

गढ़वा में पार्षद के आठ अभ्यर्थी का नामांकन रद्द

प्रतिनिधि, गढ़वा नगर परिषद चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी. जांच के दौरान गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सभी 14 नामांकन पत्र सही पाये गये. वहीं नगर परिषद के 21 वार्ड पार्षद पद के लिए जमा किये गये 93 नामांकन पत्रों में से आठ प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिया गया. जिनका नामांकन पत्र रद्द किया गया उनमें वार्ड एक से अनिता अग्रवाल, वार्ड दो से नरगिस बानो, वार्ड तीन से आशिफ खान, वार्ड पांच से रिंकी देवी, वार्ड सात से आरती देवी, वार्ड आठ से देवराज महतो, वार्ड 17 से रूबी कुमारी केसरी व वार्ड संख्या 20 से शीला देवी शामिल हैं. आठ नामांकन पत्र रद्द किये जाने के बाद अब शहर के 21 वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 85 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गये हैं. बता दें कि निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता राज महेश्वरम के कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों की टीम ने सभी नामांकन पत्रों की जांच की, इस दौरान कई प्रत्याशी भी मौजूद थे. वहीं मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए सभी नौ नामांकन पत्र सही पाये गये हैं. अब शुक्रवार को नाम वापसी प्रक्रिया होगी, जबकि शनिवार को प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >