निरहुआ ने भानु के पक्ष में मतदान की अपील की

निरहुआ ने भानु के पक्ष में मतदान की अपील की

भवनाथपुर प्रखंड के मकरी पंचायत में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में भोजपुरी कलाकार सह भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने शनिवार को जनसभा की. भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही को जिताने की अपील करते हुए निरहुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भाजपा का डंका बज रहा है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में तेजी से उभर रहा है. देश में विकास जारी रखने और झारखंड के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को जीताकर एनडीए की सरकार बनायें. निरहुआ ने कहा कि भानु प्रताप शाही तीन बार के विधायक हैं. चौथी बार मौका दें, भवनाथपुर में विकास की गंगा बहा देंगे. उन्होंने कहा कि भानु प्रताप शाही एक उर्जावान विधायक हैं, जो अब तक 351 बहनों की शादी करा चुकें हैं. उन्होंने सभा में उपस्थित सभी महिला-पुरुष से भानु को जिताने की अपील की. निरहुआ ने सभा को संबोधित करने से पूर्व लोगों को भोजपुरी गीत चार महिनवा गर्मी के दिनवा, टप-टप चुए पसीनवा… सुनाया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव, अनिल चौबे, विकास स्वदेशी व भगत दयानंद यादव सहित अन्य नेता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >