रामगढ़ में 13 व14 सितंबर को होगा प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिनिधि गढ़वा खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग के लिए जिले की नौ सदस्यीय बालिका टीम शनिवार को रामगढ़ के लिए रवाना हुई. इस प्रतियोगिता का आयोजन 13 व 14 सितंबर को होगा. जिले की चयनित खिलाड़ियों में झूलन कुमारी, शाहीन परवीन, प्राकृतिक आनंद देव, सुप्रिया कुमारी, श्रुति कुमारी, आरुषि कुमारी, स्नेहा कुमारी, डॉली कुमारी और रागिनी कुमारी शामिल हैं. गढ़वा जिला किकबॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. संघ के संरक्षक संजय कुमार सिंह, अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सचिव मनोज संसई, वरीय उपाध्यक्ष जेबी थापा, डॉ दिनेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद दुबे, प्रभात तिवारी, सह सचिव गणेश यादव, कार्यकारी सदस्य अभय कांत, राजकुमार राम, गायत्री देवी, अमर कुमार, अजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह गढ़वा की बेटियों के लिए बड़ा अवसर है. उन्होंने विश्वास जताया कि जिले की बालिका खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गढ़वा का नाम रौशन करेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
