करंट लगने से नीलगाय की मौत, मामला दर्ज

करंट लगने से नीलगाय की मौत, मामला दर्ज

भवनाथपुर. मकरी पंचायत के असनाबांध टोला में बीती रात बिजली का करंट लगने से नीलगाय की मौत हो गयी. सुबह में सूचना मिलते ही वनविभाग के कर्मियों ने गांव पहुंचकर मामले का सत्यापन किया. इसके बाद उदय यादव एवं हरिहर यादव के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. बताया गया कि मकरी पंचायत के असनाबांध टोला में इन दिनों नीलगाय के आतंक से किसान काफी परेशान हैं. खेतों में लगी अपनी फसल बचाने के लिए वे रतजगा करते हैं या खेतों में बिजली का करंट दौड़ा देते हैं. वनरक्षी अनूप सिंह ने बताया कि हरिहर एवं उदय ने भी अपने खेतों में बिजली का करंट लगाया था. इस कारण नीलगाय इसके संपर्क में आते ही मर गयी. दोनो के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कारवाई प्रारंभ की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >