रमकंडा के नये बीडीओ ने लिया प्रभार

रमकंडा के नये बीडीओ ने लिया प्रभार

रमकंडा प्रखंड के नए बीडीओ के रूप में गुरुवार को संजय कुमार कोंनगड़ी ने प्रभार ग्रहण किया. रमकंडा के अंचल पदाधिकारी अनिल रविदास से उन्होंने प्रभार लिया. प्रभार ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. सरकार की सभी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाया जायेगा. उल्लेखनीय है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ही श्री कुमार का रमकंडा प्रखंड में बीडीओ के पद पर पोस्टिंग हुई थी. मौके पर नंदलाल राम, प्रखंड समन्वयक उत्तम कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक अरुण यादव व अंचल अमीन अब्दुल सत्तार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >