टीकाकरण व संस्थागत प्रसव में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाशत

भंडरिया में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक

भंडरिया में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक प्रतिनिधि, भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने की. बैठक में प्रखंड स्तर पर संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गयी. इसमें मलेरिया नियंत्रण, क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन, टीकाकरण, सिकल सेल जांच, परिवार नियोजन तथा संस्थागत प्रसव जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई. डॉ संजय कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि टीकाकरण और संस्थागत प्रसव जैसे संवेदनशील विषयों पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ाते हुए हर परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए और सभी कार्यक्रमों का सौ प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा, नियमित टीकाकरण हो, गर्भवती महिलाओं का संस्थान में प्रसव कराना हो या परिवार नियोजन सेवाएं, हर क्षेत्र में लक्ष्य पूरा करना स्वास्थ्य कर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि सूर्यकांत कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन मिलकर इन बीमारियों को जड़ से खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं. इस मौके पर चलंत चिकित्सक डॉ एसआइ खान, डॉ अजय पटेल, प्रखंड लेखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार, कार्यक्रम प्रबंधक रमाकांत राय, एमपीडब्ल्यू शीतल पवन तिर्की, संतोष टोप्पो, राजेश सिंह, संदीप सिंह समेत सभी एएनएम, सीएचओ, सहियासाथी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >