गढ़वा : नाग बाबा मंदिर मे श्रद्धा व परंपरा के साथ मनाई गई नाग पंचमी

भवनाथपुर के महुराव गांव में नाग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नाग बाबा मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मेले का आनंद लिया।

गढ़वा . भवनाथपुर के अरसली पंचायत के महुराव गांव में नाग पंचमी पर्व पर भव्य आयोजन किया गया. नाग बाबा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मेला का आनंद उठाया. श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर नाग बाबा की दूध, लावा आदि चढ़ाया. पुजारी सुधीर चौबे ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा सम्पन्न कराया.

24 वर्षों से हो रहा है मेले का आयोजन

नाग पंचमी के अवसर पर महुराव में पिछले 24 वर्षों से मेला लगाया जा रहा है. बताया जाता है कि 1990-91 से नाग बाबा मंदिर परिसर में यह परंपरा शुरू हुई थी. महुराव निवासी स्व. जगरनाथ साह ने वर्ष 1990 में नाग बाबा की स्थापना की थी. स्थानीय मान्यता के अनुसार उस समय क्षेत्र में विषैले जीव-जंतुओं के काटने से लगातार हो रही मौतों से परेशान होकर उन्होंने मंदिर की स्थापना करवायी थी.जब तक वे जीवित थे, तब तक वे नाग बाबा स्थल पर झाड़-फूंक कर लोगों का उपचार करते थे, और लोगों को इससे लाभ भी मिलता था. उनकी मृत्यु के बाद यह परंपरा धीमी हो गयी, लेकिन श्रद्धा में कोई कमी नहीं आयी.

भजन कीर्तन का हुआ आयोजन

इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया.इसमें ग्रामाणो भक्ति के साथ भाग लिया. मेले के आयोजन में सचिव बजरंगी साह,सह सचिव आशुतोष चौबे,शंकर चंद्रवंशी, अशोक बैठा, प्रदीप गुप्ता, कुन्दन शर्मा, मनोज कुमार, सुनील ठाकुर, मुरारी विश्वकर्मा, आत्मानंद विश्वकर्मा, महेंद्र राम,ओमन राम सहित अन्य स्थानीय युवाओं का सहयोग रहा.

ये भी पढ़ें: रांची के पहाड़ी मंदिर जैसी महिमा: जानें क्यों खास है नगर उंटारी का राजा पहाड़ी शिव मंदिर

दर्जनों गांव के लोग पहुंचते हैं मेला में

नाग पंचमी पर यहां दर्जनों गांव से श्रद्धालु पहुंचते हैं और पूजा अर्चना के बाद मेले का आनंद लेते हैं. इस दौरान प्रखंड के अरसली दक्षिणी, सिदुरिया, भवनाथपुर, पंडरिया, झुमरी, कैलान और मकरी के सैकड़ों गांव बाबा में यहां आस्था रखते हैं. नाग पंचमी के दिन नमक का त्याग कर केवल मीठा भोजन कराते हैं.

नाग बाबा स्थान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़ | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >