घर में सो रहे वृद्ध की टांगी से काटकर हत्या

गड़िया गांव में अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, इलाके में दहशत

गड़िया गांव में अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, इलाके में दहशत

प्रतिनिधि, भंडरिया (गढ़वा) बड़गड थाना क्षेत्र के गड़िया गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने 65 वर्षीय वृद्ध चंद्रिका राम की टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर बड़गड़ थाना के एएसआइ दिनेश मांझी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के बड़े पुत्र नागेंद्र कुमार रवि ने बताया कि उकसा मंझला भाई गुरुवार को अपने बच्चे के इलाज के लिए बाहर गया था और उनसे पिता शुक्रवार की रात घर में अकेले सोये हुए थे. इसी का फायदा उठाकर अपराधियों ने घर में प्रवेश किया और चंद्रिका राम के सिर पर टांगी से जोरदार वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी .शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब नागेंद्र पिता के घर पहुंचा, तब उसे इस खौफनाक वारदात का पता चला. कमरे की दीवारों पर खून के छींटे थे और हत्या में प्रयुक्त खून से सनी टांगी घटनास्थल पर ही पड़ी हुई थी. हत्या की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और गांव में डर का माहौल व्याप्त है. पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन हर संभावित बिंदु पर सघन जांच की जा रही है.जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >