मेराल. मेराल थाना क्षेत्र के सोहबरिया गांव निवासी कामेश्वर चौधरी की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. कामेश्वर चौधरी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में कहा गया है कि उसकी पत्नी 30 वर्ष की है और वह तीन बच्चों की मां है. वह 14 अक्टूबर को बिना किसी को सूचना अपने प्रेमी नंदकुली चौधरी के साथ फरार हो गयी. पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने घर के सामान और करीब 32 हजार रुपये भी ले गयी. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए फरार महिला और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
