रमना में हुआ कांग्रेस का ब्लॉक संवाद कार्यक्रम प्रतिनिधि, गढ़वा रमना प्रखंड कार्यालय के समीप सोमवार को कांग्रेस की ओर से ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रखंड व पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ ब्लॉक लेवल एजेंट भी मौजूद थे. कार्यक्रम को मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी और वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ तिवारी ने संबोधित किया. जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने एसआइआर जैसे मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार एसआइआर के माध्यम से आम जनता के अधिकारों को छीनने की साजिश रच रही है और जनता से बार-बार पहचान साबित कराने की मांग कर उन्हें दस्तावेजी उलझनों में फंसाया जा रहा है. इसका सीधा असर गरीब और आम जनता पर पड़ रहा है, जिससे वे अपने मताधिकार से वंचित होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ तिवारी ने सक्रिय भागीदारी के लिए बीएलए साथियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को केंद्र की नीतियों की सच्चाइयों से रूबरू कराने में बीएलए एक सशक्त माध्यम बनेंगे. मौके पर गढ़वा जिला सेवा दल अध्यक्ष नसीम अंसारी, रमना प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, मोसाहिद हुसैन, दिलीप कुमार, अजीत राम, मंडल अध्यक्ष अशरफ अंसारी, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष मंसूर अंसारी, हकीमुद्दीन अंसारी, आनंद कुमार, फिरोज अंसारी, संजीव बैठा, अशोक भारती, जैनुद्दीन अंसारी, अरफद अंसारी, सरफराज अहमद, बबलू बियार आदि उपस्थित थे.
जनता को दस्तावेजी उलझनों में फंसा रही मोदी सरकार : ओबैदुल्लाह हक

जनता को दस्तावेजी उलझनों में फंसा रही मोदी सरकार : ओबैदुल्लाह हक
Copied link
रमना में हुआ कांग्रेस का ब्लॉक संवाद कार्यक्रम