Mithilesh Kumar Thakur vs Satyendra Nath Tiwari : गढ़वा में JMM-बीजेपी में कांटे की टक्कर, 11वें राउंड की काउंटिंग में सत्येंद्र नाथ तिवारी को मिली बढ़त

Mithilesh Kumar Thakur vs Satyendra Nath Tiwari Election Result : झारखंड के गढ़वा विधानसभा सीट से बीजेपी और जेएमएम के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. 11वें राउंड की काउंटिंग में बीजेपी ने बढ़त बना ली है.

Jharkhand Election 2024: झारखंड के गढ़वा विधानसभा सीट से बीजेपी और जेएमएम के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. अभी तक 11 वें दौर की काउंटिंग हो गई है. 10वें और 11वें राउंड की काउंटिंग में बीजेपी प्रत्याशी ने जेएमएम पर बढ़त बना ली है. गढ़वा में इस बार जेएमएम की ओर से मिथिलेश कुमार ठाकुर और भाजपा के सत्येंद्र नाथ तिवारी चुनावी मैदान में हैं. वहीं, समाजवादी पार्टी ने गिरिनाथ सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है.

11राउंड की काउंटिंग

सत्येन्द्रनाथ तिवारी (भाजपा) – 69037
मिथलेश ठाकुर (झामुमो) – 53534
गिरीनाथ सिंह (सपा) – 3752

भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्रनाथ तिवारी 15503 वोटों से आगे

साल 2019 का चुनाव परिणाम

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में गढ़वा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार मिथिलेश कुमार ठाकुर ने 1 एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी. जबकि, भारतीय जनता पार्टी के सत्येंद्र नाथ तिवारी 83,159 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे. वहीं, 2014 के चुनाव में बीजेपी के सत्येंद्र नाथ तिवारी ने जीत हासिल की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >