गढ़वा. पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में वंशीधर नगर निवासी सुरज कुमार ने श्री वंशीधर नगर थाना प्रभारी को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. आवेदन के अनुसार, उनकी मां विद्या देवी, जो बंशीधर नगर वार्ड संख्या 12 की रहने वाली हैं, 25 फरवरी 2026 को अपने मायके से घर लौटने के दौरान अचानक लापता हो गयीं. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी तलाश की गयी, फिर भी उनका पता नहीं चल सका. आवेदक ने आशंका जताई है कि जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उनकी मां के साथ अनहोनी की साजिश रची हो सकती है. इधर, पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू करने की बात कही है. थाना प्रभारी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
महिला लापता, पुत्र ने जतायी अनहोनी की आशंका

महिला लापता, पुत्र ने जतायी अनहोनी की आशंका
Copied link
महिला लापता, पुत्र ने जतायी अनहोनी की आशंका