चोरी के मामले में नाबालिग व उसकी भाभी गिरफ्तार

चोरी के मामले में नाबालिग व उसकी भाभी गिरफ्तार

खरौंधी बाजार में चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. शनिवार को चोरी की घटना में शामिल यूपी के कोन थाना अंतर्गत बागेसोती डुमर निवासी एक नाबालिक तथा उसकी भाभी तारा देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया. थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बताया कि नाबालिग ने खरौंधी बाजार सहित कई जगहों से चोरी करने की बात स्वीकार की है. वहीं उसकी भाभी तारा देवी के पास से खरौंधी बाजार स्थित कपड़ा दुकान से चोरी की गयी जींस पेंट, शर्ट और पैसा बरामद किया गया है. नाबालिग के पिता नहीं है. उसकी भाभी ही उससे चोरी करवाती थी. चोरी नहीं करने पर घर से निकाल देने की धमकी देती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >