पशु टीकाकरण में तेजी लाने को लेकर बैठक

पशु टीकाकरण में तेजी लाने को लेकर बैठक

मझिआंव.

मझिआंव प्रखंड मुख्यालय स्थित मॉडल पशु चिकित्सालय परिसर में सभी टीका कर्मियों के साथ एफएमडी एवं एलएसडी टीका मेें तेजी लाने को लेकर डॉ दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में डॉ यादव ने सभी कर्मियों को बताया कि टीकाकरण में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेना है. उन्होंने सभी से समय पर टीकाकरण कार्य पूरा करने को कहा. उन्होंने कहा कि अभियान में तेजी को लेकर वरीय पदाधिकारी के द्वारा जांच भी करायी जायेगी. इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही न करें. उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देशानुसार 19 जून से 17 जुलाई तक पशुओं को खूरहा एवं मुंह चिपका तथा लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए क्षेत्र में नि:शुल्क टीकाकरण का कार्य कराया जायेगा. इसके लिए मैत्री कार्यकर्ताओं को लगाया गया है. डॉ यादव ने कहा कि पशुपालक अपने पशु धन का टीकाकरण कराने में सहयोग करें. ताकि पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके. चिकित्सक ने इस कार्य में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक पशुपालकों के अलावे समाजसेवियों से सहयोग करने की अपील की है.

उपस्थित लोग : बैठक में अरविंद कुमार श्रीवास्तव, साहिल कुमार सिंह, पटेल कुश कुमार, यशवंत दूबे, विकास पाण्डेय, अविनाश कुमार, विशाल कुमार, कपिल देव शर्मा व रोहित कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >