विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गगनकेरी गांव निवासी पीर मोहम्मद की पत्नी जबीना खातून (22 वर्ष) ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के भाई गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी जफर अंसारी ने बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग 8 माह पूर्व पीर मोहम्मद के साथ हुई थी. इसके बाद से ही ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते थे. पति पीर मोहम्मद उसे बार-बार मारता-पीटता था. एक सप्ताह पूर्व उसे गढ़वा में अकेले छोड़कर उसका पति भाग गया था. इसके बाद इसकी जानकारी मिलने पर वह अपनी बहन को घर लेकर आया था. गुरुवार को 11:30 बजे जबीना ने अपनी मायके नवादा में घर के वेंटिलेटर में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >