दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, भर्ती

दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, भर्ती

गढ़वा. डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव में दहेज की मांग को लेकर सोमवार को विवाहिता के साथ मारपीट की गयी. घटना में घायल पूनम देवी को गंभीर हालत में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता के पिता कामेश्वर राम (निवासी- जतपुरा, नगरऊंटारी) ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में दान-दहेज देकर अपनी पुत्री की शादी एक युवक से की थी. इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार गहनों की मांग कर रहा था. मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बेटी को प्रताड़ित और मारपीट किया जाता रहा. रविवार की रात पूनम देवी के साथ उसके पति ने अपने घरवालों के साथ मिलकर मारपीट की. घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष वहां पहुंचा और पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >