सीओ को दूसरी महिला के साथ शनिवार को पत्नी में रंगेहाथ पकड़ था प्रतिनिधि, मझिआंव मझिआंव अंचल अधिकारी (सीओ) प्रमोद कुमार और उनकी पत्नी श्यामा रानी के बीच विवाद थाने तक पहुंच गया है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. सीओ प्रमोद कुमार के आवेदन पर मझिआंव थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. सीओ ने पत्नी श्यामा रानी, रौशन कुमार और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं दूसरी ओर, सीओ की पत्नी श्यामा रानी ने भी अपने पति के खिलाफ थाने में गंभीर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. उन्होंने लिखा है कि उनके पति का चरित्र संदिग्ध है और कई लड़कियों से अवैध संबंध हैं. आरोप है कि 1 नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र की रहने वाली मुस्कान शर्मा नामक युवती उनके पति के साथ सरकारी आवास में रह रही है. श्यामा रानी ने बताया कि जब वह अपने चचेरे भाई रौशन कुमार और ममेरे भाई राजा के साथ सीओ के आवास पहुंचीं, तो उन्होंने अपने पति को उस युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा. इसके बाद उन्होंने आवास के बाहर से ताला लगाकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती मुस्कान शर्मा को हिरासत में ले लिया. सीओ की पत्नी ने आगे आरोप लगाया है कि उनके पति अक्सर शराब के नशे में रहते हैं, उन्हें मारते-पीटते हैं और 50 लाख रुपये दहेज की मांग करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि शादी के समय पिता द्वारा दिया गया 100 ग्राम सोने का गहना सीओ ने अपने पास रख लिया है और वापस नहीं कर रहे हैं. इसके साथ ही उन पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी में लिप्त रहने का भी आरोप लगाया गया है. श्यामा रानी ने अपने आवेदन में मांग की है कि उनके पति प्रमोद कुमार पर दहेज उत्पीड़न, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना तथा सरकारी आवास में एक युवती के साथ अवैध संबंध बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
